पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power line snaps and falls at primary school two brothers caught in mishap

UP: प्राथमिक विद्यालय में बिजली का तार टूट कर गिरा, करंट की चपेट में आए दो सगे भाई, निजी अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Jul 2026 02:28 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 02:28 PM IST
सार

नेथुआ प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Power line snaps and falls at primary school two brothers caught in mishap
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नेथुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार सुबह बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए। घटना के बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

गांव नेथुआ निवासी लियाकत ने बताया कि उनके बेटे असद और अहद शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे। आरोप है कि विद्यालय परिसर में पिछले तीन दिन से बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसकी शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया। इसी दौरान दोनों बच्चे टूटे हुए तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। लियाकत का आरोप है कि जिस समय दोनों बच्चे करंट की चपेट में आए, उसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उनका कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति जारी रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

उधर, विद्यालय में तैनात शिक्षक शकूर अहमद ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह बच्चों ने सूचना दी थी कि बंदरों द्वारा बिजली का तार तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए भेजा गया और उनकी हालत सामान्य है। इधर, सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण विद्यालय परिसर में बिजली व्यवस्था की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed