सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power lines snapped in the storm, city lights out, residents thirst for water.

Budaun News: आंधी-पानी में टूटे बिजली के तार, शहर की बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 05 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Power lines snapped in the storm, city lights out, residents thirst for water.
पड़ौआ में रोड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात में आई आंधी से शहर में कई जगह पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार टूट गए। इसके कारण आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली न होने के कारण शनिवार सुबह के समय पानी सप्लाई भी शुरू नहीं हो पाई। लोगों के घरों में लगे मोटर भी नहीं चल पाए। करीब 12 घंटे बाद विद्युत सप्लाई शुरू हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शनिवार शाम को भी आंधी के साथ हुई बारिश से बिजली गुल हो गई।
Trending Videos

आंधी ने जिले में विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया। शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। इससे कई खंभे व तार टूट गए। शनिवार सुबह में विद्युत निगम के कर्मी लाइन को ठीक करने में जुटे। दोपहर 12 बजे तक आधे शहर की सप्लाई शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में एसपी सिटी के आवास के सामने पेड़ टूटकर गिरा और नवादा उपकेंद्र शहर के लिए आने वाली लाइन के तार भी टूट गए। शहर के सभी विद्युत केंद्रों पर ऐसी समस्या बनी रही है। जिसके कारण बिजली के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही दिक्कत
कादरचौक/जगत/उसहैत। शुक्रवार रात आई आंधी पानी में सडक किनारे जगह-जगह पेड़ गिर गए। इसके बाद से ही 33 केवीए की लाइन खराब होने से विद्युत व्यवस्था चौपट हो गई। 33 केवीए की लाइन खराब होने से 77 गांव में अंधेरा छा गया है। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव पड़ौआ में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश में नीम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए रास्ता बाधित हो गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ को हटाने के बाद रास्ता शुरू किया गया। उसहैत में आंधी बारिश के चलते 9 फीडर में से आठ ग्रामीण फीडर पर बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। नगर का फीडर ही चल रहा है। जेई ने बताया विभाग के लोग क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं, जल्दी सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
------
वर्जन-
जिले में आंधी में पेड़ टूटने की वजह से कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिनको ठीक किया जा रहा है। शाम तक ज्यादातर सप्लाई शुरू हो जाएगी।
चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

पड़ौआ में रोड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

पड़ौआ में रोड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

पड़ौआ में रोड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

पड़ौआ में रोड पर गिरा नीम का पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed