सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Risauli and Banbehta secure spots in the semi-finals.

Budaun News: रिसौली और बनबेहटा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Risauli and Banbehta secure spots in the semi-finals.
संजय को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम सिरासौल में आयोजित एसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मंगलवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में रिसौली ने संजरपुर को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में बनबेहटा ने सिरासौल कुंवरसहाय को 22 रन से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संजरपुर के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में संजरपुर की टीम ने 97 रन बनाए। टीम की ओर से हर्षित तोमर ने 24, राजकुमार ने 19, विवेक कुमार ने 10 तथा अमित कुमार ने 7 रन का योगदान दिया। रिसौली की ओर से संजय सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि अनूप और रजत को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसौली की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अर्जुन ठाकुर ने 25, संजय सिंह ने 23, राज ने 14 तथा हिरदेश ने 9 रन बनाए। संजरपुर की ओर से विवेक कुमार ने तीन और हिमांशु ने दो विकेट लिए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

रिसौली ने पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लेने और 23 रन बनाने वाले संजय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बनबेहटा और सिरासौल कुंवर सहाय की टीमें आमने-सामने रहीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनबेहटा ने 109 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से अमन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में सिरासौल कुंवरसहाय की टीम निर्धारित ओवरों में 87 रन ही बना सकी और मुकाबला 22 रन से हार गई।
बनबेहटा की जीत में अमन की बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वीरेश सिंह ने उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अनुज प्रताप सिंह, कीर्ति सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भोजेंद्र सिंह, त्रिवेणी यादव, अबनेश राघव, आशू सिंह, प्रशांत कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed