सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road repair and renovation work worth 9.11 crore will be undertaken in the district.

Budaun News: जिले में 9.11 करोड़ से सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य होगा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Road repair and renovation work worth 9.11 crore will be undertaken in the district.
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग 9.11 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराएगा। इसके तहत जिले के तीन प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया है। इनमें बिसौली-सहसवान, बदायूं-बिजनौर हाईवे और शाहबाद-कछला मार्ग शामिल हैं। पहली किश्त जारी होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

बिसौली से सहसवान मार्ग पर 243.27 लाख रुपये की लागत से मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रथम चरण में 24.33 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसी तरह बदायूं-बिजनौर हाईवे पर 302.39 लाख रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य प्रस्तावित है। इस मार्ग के लिए भी 30.24 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इससे प्रारंभिक कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाहबाद-बिसौली-कछला मार्ग पर 366.04 लाख रुपये की लागत से मरम्मत और नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 36.60 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इन प्रमुख मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण से जिले के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से खराब सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जो अब दूर हो सकेगी।

4.82 करोड़ से गांवों की सड़कों का



होगा कायाकल्प, पहली किस्त जारी



बदायूं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों को अब जल्द ही नई पहचान मिलने जा रही है। एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों से शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 4 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसमें 1 करोड़ 21 लाख रुपये की पहली किस्त कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्राप्त भी हो चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।



एमएलसी वागीश पाठक ने बताया कि जिन सड़कों का चयन किया गया है, वे लंबे समय से खस्ताहाल थीं। विशेष रूप से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्याओं को देखते हुए उन्होंने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।



योजना के अंतर्गत ग्राम नरऊ खुर्द, गंगोरा (अब्दुल्लागंज), रामनगर, खण्डुआ, रामपुर वैश्य टप्पा, सिरसा खुर्द, फिरोजपुर और पिनौनी गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।



एमएलसी ने यह भी बताया कि जनपद की अन्य जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिन पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। संवाद


दातागंज क्षेत्र की नौ सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ मिले



दातागंज। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रस्तावों में दातागंज, म्याऊं, समरेर और उसावां ब्लॉक क्षेत्र की नौ सड़कों का निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी।



विधायक के प्रस्ताव पर इन सड़कों के लिए धनराशि भी मंजूर हो गई है। विधायक द्वारा दिए गए प्रस्तावों में ब्लॉक दातागंज में गांव उरैना पुख्ता से टिकन्ना, समरेर ब्लॉक में गांव मैल्हा व भुड़िया मझरा ननाई व लहडौर एवं सिरसा से फिरोजपुर मार्ग, ब्लॉक म्याऊं में गांव आनन्दपुर व वनबौसारी के साथ उसावां ब्लॉक के गांव खेड़ा जलालपुर व लिलवां में सड़क लेपन जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 5,19,13000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed