सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   School vehicles were checked, a fine of Rs 2.6 lakh was collected from eight overloaded vehicles.

Budaun News: स्कूली वाहनों की हुई चेकिंग, ओवरलोडेड आठ वाहनों से 2.6 लाख जुर्माना वसूला

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 04 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
School vehicles were checked, a fine of Rs 2.6 lakh was collected from eight overloaded vehicles.
विज्ञापन
बदायूं। स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष तकनीकी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए एक पब्लिक पोर्टल भी जारी किया है, इस पर स्कूल संचालकों को अपने सभी वाहनों की विस्तृत जानकारी अपलोड करनी अनिवार्य है। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहन संचालकों से अपील की है कि जिन वाहनों की जानकारी अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है, वे शीघ्र अपलोड करें। साथ ही सभी वाहन फिटनेस मानकों पर खरे उतरें, बिना फिटनेस वाले वाहनों का उपयोग न किया जाए और यातायात नियमों का पालन करते हुए बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शुक्रवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ हरिओम कुमार द्वारा आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए करीब 2.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed