{"_id":"6a32fa289ec020360102f499","slug":"sirasaul-jasa-defeated-the-harganpur-team-by-3-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-166398-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिरासौल जसा ने हरगनपुर टीम को 3 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिरासौल जसा ने हरगनपुर टीम को 3 विकेट से हराया
विज्ञापन
राहुल राघव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम सिरासौल में बुधवार को पहला सेमीफाइनल क्रिकेट मैच सिरासौल जसा और हरगनपुर की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में सिरासौल जसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरगनपुर को 3 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरगनपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए। टीम की ओर से योगेश सिसोदिया ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि कप्तान मोनू राघव ने 15, अनुज ने 10 और अंकित चौहान ने 8 रन का योगदान दिया। सिरासौल जसा की ओर से कप्तान राहुल राघव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए, जबकि गौरव और आशीष राघव ने एक-एक विकेट लिया।
85 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरासौल जसा की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से लालू ने 22, अभिषेक ने 18 और निखिल ने 9 रन बनाए। हरगनपुर की ओर से गेंदबाजी करते अंकित चौहान ने चार विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाया, जबकि नितिन ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
सिरासौल जसा के कप्तान राहुल राघव ने मैच में दो विकेट लेने के साथ 15 रन बनाकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मै’ चुना गया।
इस मौके पर नमामि गंगे के डीपीओ अनुज प्रताप सिंह, शिवप्रताप, पुष्पेंद्र सिंह, भोजेंद्र सिंह, त्रिवेणी यादव, अबनेश राघव, आशू सिंह, अशोक राघव आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।