सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MP Aditya Yadav demand for CBI Probe into Badaun Double Murder Case

UP: बदायूं दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, सपा सांसद आदित्य यादव बोले- एसआईटी पर भरोसा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। सांसद ने कहा कि उन्हें सरकार की एसआईटी पर भरोसा नहीं है। 

SP MP Aditya Yadav demand for CBI Probe into Badaun Double Murder Case
सपा सांसद आदित्य यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के दातागंज इलाके के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आदित्य यादव ने राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गठित एसआईटी जांच पर अविश्वास जताते हुए मामले की सीबीआई या सीबीसीआईडी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Trending Videos


सांसद ने कहा कि प्लांट परिसर के अंदर जिस तरह दिनदहाड़े दो अधिकारियों की हत्या की गई, वह कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने 14 जनवरी को ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर जान का खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सवा महीने के भीतर ही दोनों अफसरों की हत्या हो जाना प्रशासन की बड़ी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि इस मामले में केवल आरोपी ही नहीं, बल्कि कुछ प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ेगी, कई और नाम उजागर होंगे और तभी पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सकेगा।

पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
आदित्य यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद आत्मसमर्पण किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाया। उन्होंने प्लांट परिसर में सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर भी आश्चर्य जताया और कहा कि सामान्य मामलों में कुछ ही घंटों में कॉल डिटेल और लोकेशन निकल आती है, लेकिन इस मामले में अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आरोपी किसके संपर्क में था और उसे किसने उकसाया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी से लेकर डीएम और एसएसपी तक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। साथ ही प्लांट में तैनात सुरक्षा कर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की छवि प्रभावित होती है और निवेश पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

'गैस के लिए लाइन में लगे हैं लोग, सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही'
सांसद ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में गैस की किल्लत है। बदायूं में भी समस्या है। सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। सीएम कह रहे हैं कि गैस की कमी नहीं लेकिन लोग परेशान हैं। ऐसे में सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि आज विश्व फोरम पर भी देश का असर घटा है। कहा किसान परेशान हैं। आलू का उचित रेट नहीं मिल रहा लेकिन सरकार को कोई मतलब नहीं। सांसद ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार लगातार ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने का काम कर रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा के सवाल में ब्राह्मण समाज का अपमान हुआ। पहले भी जो घटनाएं हुई उन मामलों में सरकार इस समाज को न्याय नहीं दिलवा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed