सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of three lakhs from a medical store

Budaun News: मेडिकल स्टोर से तीन लाख की चोरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Theft of three lakhs from a medical store
चोरी की घटना की सीसी कैमरे देखते मेडिकल संचालक और अन्य संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम चोर ने तीन लाख रुपये की नकदी मेडिकल स्टोर से चोरी कर ली। सराय फकीर क्षेत्र के प्रशांत मेडिकल स्टोर के गल्ले से नोटों की गड्डी चोरी होने से खलबली मच गई। संचालक की सूचना पर पुलिस ने आस-पास पूछताछ की लेकिन चोर का सुराग नहीं लगा।

थाना क्षेत्र के लालपुल सराय फकीर मोहल्ले के निवासी कौशल सिंह का मोहल्ले में ही प्रशांत मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के दो शटर में एक मेन रोड लालपुल, दूसरा शटर गली में खुलता है। मंगलवार दोपहर कौशल सिंह घर पर खाना खाने गए हुए थे। दुकान पर उनका बेटा साहिल सिंह था। साहिल सिंह ने बताया कि वह शाम 4 बजे के आसपास दुकान पर धूप होने के कारण दुकान के सामने खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बीच चोर मेडिकल के गली वाले शटर से नीचे दुबक-दुबक स्टोर के अंदर आकर छुप गया। थोड़ी देर छुपने के बाद वह वहीं बैठकर गल्ले की ओर आया और गल्ले में रखे करीब तीन लाख रुपये चोरी कर भाग गया। जब वह मेडिकल स्टोर में मरीज को दवाई देने आया तो गल्ला देखने पर उसमें से तीन लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन

गल्ले में रुपये न देख उसने घर पर और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसी कैमरे देखकर चोर की खोजबीन शुरु कर दी। सीसी कैमरे के अनुसार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर चोर दुकान में घुसते हुए कैद हुआ है।

चोरी करने से पहले बैठा रहा दूसरी दुकान पर
चोर मंगलवार को सराय फकीर में मेडिकल स्टोर पर लाखों की चोरी करने से पहले पास की एक अन्य दुकान पर काफी देर बैठा रहा। चोर दुकान पर बैठकर साहिल के दुकान से बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही साहिल दुकान से बाहर निकल सामने खड़ा हुआ। तभी वह दूसरे शटर से अंदर आकर छुप गया।

सोमवार को ही बैंक से रुपये निकाले थे
दुकानदार कौशल ने बताया कि वह होल सेल दवाई वालों के पेमेंट करने के लिए सोमवार को ही बैंक से रुपये निकाल कर लाए थे। पेमेंट करने के लिए मंगलवार को ही दुकान पर कैश लेकर आए थे। शाम को होल सेल दवाई वालों को पेमेंट करना था। इससे पहले ही पेमेंट चोरी हो गया।

मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम चोर की छानबीन में लगी हुई है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी

चोरी की घटना की सीसी कैमरे देखते मेडिकल संचालक और अन्य संवाद

चोरी की घटना की सीसी कैमरे देखते मेडिकल संचालक और अन्य संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed