सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three people, including a constable, injured in a head-on collision between two motorcycles.

Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सिपाही समेत तीन घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a constable, injured in a head-on collision between two motorcycles.
विज्ञापन
बदायूं। शहर के लावेला चौक के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में शहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

चौक के पास दोनों मोटरसाइकिल तेज गति में जा रही थी। तेज गति में होने के कारण दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार शहर कोतवाली में तैनात सिपाही शुभम कुमार (30) पुत्र मुकेश कुमार तथा दूसरी बाइक पर सवार देवांश (26) पुत्र मदन मोहन जोशी और अनमोल (25) निवासी लोटनपुरा कोतवाली क्षेत्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने पहुंचकर तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तीनों को मामूली चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed