सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic jam at Bilsi grain market due to maize arrivals.

Budaun News: बिल्सी गल्ला मंडी में मक्का की आवक से लगा जाम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Bilsi grain market due to maize arrivals.
बिल्सी बाईपास मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर की गल्ला मंडी में इन दिनों मक्का की रिकॉर्ड आवक के चलते बिसौली-कासगंज बाइपास मार्ग पर जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गल्ला मंडी में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहन पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में पर्याप्त स्थान और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था न होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें सड़क तक पहुंच जाती हैं। इसका सीधा असर बिसौली, कासगंज, चंदौसी, मुरादाबाद और कछला मार्ग पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार और शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बाजार लगने के कारण नगर में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। ऐसे में गल्ला मंडी के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्हें कई-कई घंटे तक वाहनों में बैठे रहना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारी नेता लवकुमार वार्ष्णेय, मनोज कुमार जैन, संजीव माहेश्वरी, अरविंद राठौर, राजीव शर्मा आदि का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। हर वर्ष मक्का सीजन के दौरान इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गल्ला मंडी क्षेत्र में यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था कर जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed