सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Violent clash between two groups of lawyers in the Collectorate complex in Budaun

Budaun News: कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक अधिवक्ता का सिर फटा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई। मारपीट में एक अधिवक्ता का सिर फट गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। 

Violent clash between two groups of lawyers in the Collectorate complex in Budaun
एक अधिवक्ता हुआ घायल - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में फिर झगड़ा हो गया। आमने-सामने आने पर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। एक तरफ से डंडे चले तो दूसरी तरफ से बेल्ट। इस दौरान एक अधिवक्ता का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कक्ष के पास हुए खूनी संघर्ष से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।



जिस वक्ता वकीलों में मारपीट हुई, उस दौरान डीएम अटल सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को जिला अस्पताल भेजा। जहां दोनों वकीलों और उनके साथ के लोगों का मेडिकल कराया गया। इधर, घायल अधिवक्ता फहीम ने बताया कि उसका और दूसरे पक्ष अधिवक्ता मुसर्रत बानो से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया है कि वह कलक्ट्रेट परिसर में किसी काम से गया तो वहां महिला अधिवक्ता के पति शबाउद्दीन के साथ कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उसके चैंबर में आ गए। गाली-गालौज करते हुए मारपीट की। उनके पास कोई धारदार हथियार भी था। उसके सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई और काफी खून बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद 
महिला अधिवक्ता मुसर्रत बानो का कहना है कि वह अपने पति शबाउद्दीन के साथ दोपहर डीएम कार्यालय जा रहे थे। इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के जालंधरी सराय के निवासी अधिवक्ता फहीम और नसीम उनकी वीडियो बनाने लगा। वीडियो का विरोध करने पर मेरे पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। पति ने गाली-गलौज करने को मना किया। इसके बाद फहीम ने लाठी डंडों से मारना शुरू कर दिया। जिससे उसके पति शबाउद्दीन को गंभीर चोटें आई है। सारी घटना सीसी कैमरे फुटेज में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई। प्राप्त होने पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed