सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ambulance runs over seven-year-old girl dies on the spot in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला, मां के सामने मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के कादरचौक चौराहे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस से कुचलकर सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

ambulance runs over seven-year-old girl dies on the spot in Budaun
बच्ची की मौत से मां को रो-रोकर बुरा हाल हुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कादरचौक चौराहे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सात वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बच्ची की पहचान गोरिया नगला निवासी कोमल के रूप में हुई। कोमल अपने परिजनों के साथ कादरचौक चौराहे पर आई थी। टेंपो से उतरते ही एंबुलेंस की चपेट में आ गई। एंबुलेंस का पहिया बच्ची के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। 



घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बच्ची दर्द से तड़पती रही थी, लेकिन एंबुलेंस चालक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। यदि चालक बच्ची को समय रहते अस्पताल पहुंचा देता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सुनील कुमार सिंह के अनुसार एंबुलेंस की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के हुए सड़क हादसे में युवक की मौत
बदायूं रोड पर सिंह हवेली के पास मंलगवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बराही निवासी संदीप (19) पुत्र अशर्फी की मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए रात में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में दो लोग और भी घायल हुए। वह भी संदीप की बाइक पर थे। ये तीनों ननाखेड़ा में दावत खाकर घर लौट रहे थे। हादसा ट्रक से हुआ था। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed