सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Municipal bulldozers run on encroachment in Budaun

Budaun News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, दुकानदारों ने किया विरोध, फल विक्रेता बेहोश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर से अस्थायी दुकानें गिराई गईं। कार्रवाई के दौरान एक फल विक्रेता बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

Municipal bulldozers run on encroachment in Budaun
कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार हुआ बेहोश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप बढ़ने की वजह से उसकी मरम्मत कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। इसके चलते ओवरब्रिज पर यातायात की आवाजाही सोमवार से बंद कर दी गई। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया तो पूरे शहर में जाम लगा रहा। कई प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या गहराने पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका बदायूं के ईओ के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ टीम अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गई। 



अस्थायी दुकानें गिराई 
बुलडोजर से ओवरब्रिज के पास अस्थाई तौर पर सड़क किनारे बांस बल्लियों के सहारे तिरपाल डालकर बनाई फल, सब्जी व जूस की दुकानों को ढहाना शुरू किया तो दुकानदारों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में वहां मौजूद दुकानदार कार्रवाई के विरोध में खड़े हो गए। दुकानदारों ने कहा कि पालिका ने बिना जानकारी दिए कार्रवाई शुरू कर दी। इससे उनके सामान को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता हुआ बेहोश 
कई दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए मोहलत मांगी लेकिन नगर पालिका का बुलडोजर नहीं रुका। सामान के नुकसान को लेकर फल बेचने वाला दुकानदार रिंकू बेहोश हो गया। इससे दुकानदारों के होश उड़ गए। तत्काल रिंकू को टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पालिका की टीम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। टीम ने कई लोगों का सामान भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed