{"_id":"6a383e1aa7883db8f009f4e7","slug":"woman-dies-after-falling-off-bike-near-khairi-village-badaun-news-c-123-1-sbly1006-166695-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खैरी गांव के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खैरी गांव के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृतका रश्मि शर्मा का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित ग्राम खैरी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कासगंज जनपद के ग्राम ददलाना निवासी रश्मि शर्मा (45) पत्नी प्रमोद कुमार शर्मा अपने पुत्र कृष्ण कुमार के साथ बाइक से क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर ग्राम खैरी के निकट पहुंची, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे रश्मि शर्मा बाइक से सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घायल महिला को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कासगंज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कासगंज लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।