{"_id":"6ad48436c20e00cb430a23ee","slug":"woman-dies-due-to-illness-in-budaun-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: बीमारी से जूझ रही महिला की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम; 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: बीमारी से जूझ रही महिला की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम; 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह
Sun, 18 Oct 2026 02:03 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 PM IST
सार
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पति के मुताबिक पत्नी काफी समय से बीमार थी। रविवार को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर वह उसे लेकर बदायूं जा रहे थे। रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रियंका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी महिला की मौत हो गई। पति का कहना है कि उनकी पत्नी बीमारी थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बदायूं ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पत्नी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत के कारणों की पुष्टि और किसी तरह की आशंका से बचने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
गांव लक्ष्मीपुर निवासी राजा लाल बताया कि वह करीब 10 वर्ष पहले इटावा में रहकर निजी नौकरी करते थे। इसी दौरान उनकी पहचान रविंदर नाम के व्यक्ति से हुई। राजा का उनके घर आना-जाना था। इसी बीच रविंदर की बेटी प्रियंका और राजा के बीच प्रेम संबंध हो गए। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
राजा ने बताया कि प्रियंका पिछले दो से ढाई वर्ष से बीमार चल रही थी। उन्होंने उसका कई जगह उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को पत्नी की तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद राजा उसे लेकर बदायूं आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रियंका की मौत हो गई। पति ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन