फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man murdered throat slashed with an axe budaun

बदायूं में दिल दहलाने वाली वारदात: कुल्हाड़ी से काटकर इकलौते बेटे की हत्या, शराब पीने के बाद पिता ने ली जान

Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 24 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर मिला। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Young man murdered throat slashed with an axe budaun
चारपाई पर मिली युवक की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पिता ने अपने इकलौते बेटे का गला काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव बच्ची निवासी राम अवतार (35 वर्ष) बदायूं शहर में एक मकान में किराये पर परिवार के साथ रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। आरोपी पिता नरेश ठेले पर सब्जी बेचता है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पिता-पुत्र अपने पैतृक गांव बच्ची आए थे। यहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को राम अवतार का शव घर पर चारपाई पर चादर से ढका हुआ मिला। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

Trending Videos

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र का घर काफी समय से बंद रहता था। वे कभी-कभार ही गांव आते थे। शुक्रवार को वे काफी समय बाद गांव पहुंचे थे। शनिवार तड़के आरोपी नरेश ने ही ग्रामीणों को वारदात के बारे में बताया। उसने कहा कि उसने अपने बेटे की हत्या कर दी है। इसके बाद वह गांव से भाग निकला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्नी ने बताई पारिवारिक स्थिति
मृतक राम अवतार की पत्नी मंजू सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची। मंजू ने बताया कि उनके पति राम अवतार नौरू मोड सिविल लाइंस क्षेत्र में एक मकान में किराये पर परिवार के साथ रहते थे। ससुर नरेश और सास उर्मिला भी उनके साथ ही रहती हैं। मंजू ने बताया कि पति ने किस्तों पर ई-रिक्शा लिया था, जिसे वह खुद चलाते थे। 

मंजू के अनुसार, राम अवतार शुक्रवार को गांव गेहूं लेने गए थे, जिसके बाद ससुर नरेश भी गांव पहुंच गए। वहां शराब पीने के बाद विवाद हुआ और पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पति व ससुर में पहले कभी झगड़ा होते नहीं देखा। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं। 

छह बहनों में इकलौते भाई थे राम अवतार 
मृतक राम अवतार छह बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। कुल्हाड़ी के वार से खटिया की निवाड़ तक कट गई थी। हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed