सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man smitten with brother's sister-in-law climbs mobile tower.

Budaun News: भाई की साली पर फिदा युवक टॉवर पर चढ़ा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man smitten with brother's sister-in-law climbs mobile tower.
वजीरगंज में टॉवर पर चढ़कर ऊपर बैठा युवक नदीम। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। भाई की साली पर फिदा बरेली के अलीगंज कस्बा निवासी युवक रविवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस की मनुहार पर भी उतरने को तैयार नहीं हुआ। जब उसके मझले भाई ने माेबाइल फोन पर उससे बात की तब कहीं वह करीब 3:30 घंटे बाद उतरा। तब तक वह टॉवर पर धूप में तपता रहा। इस बीच आसपास भीड़ जमा हो गई।

बरेली जिला के गांव अलीगंज निवासी नदीम के बड़े भाई फईम की ससुराल वजीरगंज के एक मोहल्ले में है। वहीं, उसका अपनी भाभी की बहन (साली) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इसके बाद वह बेचैन हो गया। इस बात को लेकर वह अपने भाई के ससुराल वालों से लड़ता और साली की शादी खुद से करने का दबाव बनाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि रविवार को भी वह भाई की ससुराल पहुंचा हुआ था। जब भाई के ससुराल वाले साली से शादी कराने के लिए तैयार नहीं हुए तो नाराज होकर वह घर से निकल गया। करीब 10 बजे एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। कुछ देर बाद लोगों की नजर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाया। भीड़ जुटते ही पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। काफी देर तक पुलिस उसे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। अपराह्न करीब डेढ़ बजे उसका मझला भाई तस्लीम वहां पहुंचा और उसने मोबाइल फोन पर उससे बात की। कहा, शादी की बात की जा रही है, नीचे उतर आओ। भाई की उसने बात मान ली और टॉवर से नीचे उतर आया। टॉवर से उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले जाने लगी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ही थाना है। भीड़ के कारण बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। रोड पर वाहन ही नहीं पैदल निकलना भी काफी मशक्कत भरा हो गया। काेतवाली प्रभारी नीट की ड्यूटी में लगे थे। थाने में उसके खिलाफ कार्रवाई के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।


सुरक्षा गार्ड न होने से टॉवर पर चढ़ना हो गया आसान
जिस टॉवर पर युवक नदीम चढ़ा था, वहां आसपास दो टॉवर हैं। जिस टॉवर पर वह चढ़ा उस पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था, जबकि दूसरे टॉवर पर सुरक्षा गार्ड रहता है। इसलिए उसे बिना सुरक्षा गार्ड वाला टॉवर ही चढ़ने को मुफीद लगा।

वजीरगंज में टॉवर पर चढ़कर ऊपर बैठा युवक नदीम। संवाद

वजीरगंज में टॉवर पर चढ़कर ऊपर बैठा युवक नदीम। संवाद

वजीरगंज में टॉवर पर चढ़कर ऊपर बैठा युवक नदीम। संवाद

वजीरगंज में टॉवर पर चढ़कर ऊपर बैठा युवक नदीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed