सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth creates scene by climbing a mobile tower after girlfriend marriage is fixed with another man in Budaun

Budaun News: प्रेमिका की दूसरे से तय हुई शादी, प्रेमी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 21 Jun 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के वजीरगंज में रविवार को प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

youth creates scene by climbing a mobile tower after girlfriend marriage is fixed with another man in Budaun
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज कस्बे में रविवार को एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। 



युवक की पहचान बरेली जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी नदीम के रूप में हुई है। नदीम वजीरगंज स्थित एवीएस स्कूल के पीछे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ा था। बताया जाता है कि नदीम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने युवती का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था, जिससे वह नाराज था। रविवार को उसने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नदीम से काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। लंबी मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विज्ञापन

पुलिस का बचाव अभियान
टावर पर युवक के चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों ने युवक से लगातार संवाद स्थापित किया और उसे समझाया। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर आगे की पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed