सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies in collision between motorcycles at the bend of a bridge under construction.

Budaun News: निर्माणाधीन पुल के मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between motorcycles at the bend of a bridge under construction.
जुगेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। निर्माणाधीन करुआ पुल के मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक के दोस्त समेत दूसरी बाइक पर सवार युवक भी लहूलुहान हो गया। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा मंगलवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला गांव के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर निवासी अजब सिंह (35 साल) पुत्र चुन्नीलाल को ट्रैक्टर खरीदने से पहले उसे देखने के लिए कछला जाना था। अजब सिंह गांव निवासी दोस्त जुगेंद्र सिंह (32) पुत्र रामऔतार के साथ उन्हीं की बाइक से कछला जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के पास अचानक ही सामने से दूसरा बाइक सवार आ गया। दोनों चालक बाइकों को काबू कर पाते, उससे पहले ही टक्कर हो गई। हादसे में जुगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अजब समेत दूसरी बाइक पर सवार कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी प्रमोद (27) पुत्र हरपाल सिंह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। जहां चिकित्सक ने देखते ही जुगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजब सिंह और प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में अजब सिंह एक हाथ से दिव्यांग हैं।
अजब सिंह ने बताया कि प्रमोद नशे की हालत में है। उसी की लापरवाही की वजह से जुगेंद्र की जान गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकें अपने कब्जे में ले ली हैं। जुगेंद्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।


हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जुगेंद्र की जान
जुगेंद्र समेत घायल अजब सिंह और प्रमोद में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। इसी वजह से तीनों के सिर लहूलुहान हो गए। जुगेंद्र अगर हेलमेट लगाए होते तो सिर में लगी चोट उनकी मौत की वजह नहीं बनती। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक जुगेंद्र के भाई आकाश ने बताया कि उनके भाई की तीन संतान हैं। आकाश के साथ जुगेंद्र की पत्नी श्रीवती भी आईं। शव देखकर वह गश खाकर गिर पड़ीं।

जुगेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

जुगेंद्र सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed