सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies of snakebite; married four days ago.

Budaun News: सांप के डसने से युवक की मौत, चार दिन पहले हुई थी शादी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of snakebite; married four days ago.
मृतक शरीफ का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा - फोटो : धर्मेंद्र त्यागी
विज्ञापन
गांव गुधनी में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

बिल्सी। दूसरी शादी के महज चार दिन बाद गांव गुधनी में शरीफ (35) की सांप के डसने से मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शरीफ पुत्र हनीफ की दूसरी शादी 13 जून को संभल जनपद के बबराला कस्बा की युवती से हुई थी। नई दुल्हन के घर आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। चचेरे भाई असलम ने बताया कि 16 जून की रात शरीफ घर में अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके कान पर डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। उपचार के दौरान 17 जून की शाम को उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे शरीफ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं नई नवेली दुल्हन भी गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed