{"_id":"6a383e76bd69d4fa700b3de2","slug":"youth-ends-life-by-hanging-police-investigating-badaun-news-c-123-1-bdn1037-166715-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
गांव सहसपुर निवासी राम प्रकाश (35) पुत्र धनपाल मौर्य शनिवार शाम खाना खाने के बाद घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ पर उनका शव लटका देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में आलू बीन रही महिला की मौत
बिनावर। क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में काम करने वाली महिला मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजन पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ घर ले गए।
बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले की धर्मशाला में रहने वाले 50 वर्षीय कमला पत्नी बांकेलाल कोल्ड स्टोर पर आलू बीनने का काम करती थीं। बिनावर थाना क्षेत्र के चौपाल सागर एसटीयू कोल्ड स्टोर पर रविवार को भी आलू बीनने के काम पर आई थीं। आलू बीनते समय पूर्वाह्न करीब 11 बजे उन्हें चक्कर आ गए। महिला के चक्कर खाकर गिरने पर कोल्ड स्टोर मालिक और साथी मजदूर उनको जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद