{"_id":"697eedf8dd3290b5640ab5ef","slug":"budget-2026-india-for-up-high-speed-rail-corridors-delhi-varanasi-many-big-announcement-by-nirmala-sitharaman-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लिए बजट में एलान: काशी को दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, 75 जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल; बड़े एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के लिए बजट में एलान: काशी को दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, 75 जिले में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल; बड़े एलान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Budget for Uttar Pradesh 2026: बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनेंगे। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित की जाएगी।
budget 2026 India for UP
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।'
वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।
इस दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा किश में छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें मुंबई पुणे, पुणे हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद चेन्नई, चेन्नई बंगलूरू, दिल्ली वाराणसी और वाराणसी सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शामिल है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, हम शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाएंगे। मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।
Trending Videos

पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे- वित्त मंत्री
अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी।
अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी।
वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए भारत विस्तार एआई एग्री टूल की घोषणा की गई। इसके अलावा, हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाने का एलान किया है।
हस्तिनापुर को मिलेगी नई पहचान
आम बजट 2026-27 में हस्तिनापुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार ने देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक स्थलों में हस्तिनापुर को पुनः शामिल किया है, जिसके तहत यहां के उत्खनन स्थलों को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों और शोधार्थियों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर्स की स्थापना का प्रस्ताव भी बजट में शामिल किया गया है। इस दूरदर्शी पहल को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
महाभारत काल की राजधानी का पुनर्जागरण
महाभारत काल की पांडवों की राजधानी के रूप में विख्यात हस्तिनापुर, अपने गौरवशाली अतीत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत था। बजट में की गई इस घोषणा से न केवल यहां की बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के नए द्वार भी खोलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्खनन स्थलों को सार्वजनिक रूप से सुलभ कराने से आम नागरिक भारतीय सभ्यता की जड़ों को और गहराई से समझ सकेंगे।