सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   107 Gram Panchayats became TB free

Bulandshahar News: 107 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
107 Gram Panchayats became TB free
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 107 ग्राम पंचायतें मंगलवार को विश्व टीबी दिवस पर टीबी मुक्त घोषित की गईं। टीबी मुक्त घोषित होने पर मंगलवार को विकास भवन के सभागार में ग्राम प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 11 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
Trending Videos

विश्व क्षय रोग दिवस पर विकास भवन के सभागार में सीडीओ निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 2025 में टीबी मुक्त हुई 107 (चार गोल्ड, 15 सिल्वर व 88 कांस्य) ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों की मदद से सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान चलाया और चयनित मरीजों की जांच, दवा और काउंसिलिंग की गई। पिछले दो साल से 107 ग्राम पंचायतों में टीबी का कोई मरीज न मिलने पर टीबी मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी, डाॅ. हेमन्त रस्तोगी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सीडीओ, एचआर हेड आशुतोष तिवारी, भास्कर शर्मा नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र की और से 11 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। बताया कि अप्रैल 2025 से अभी तक 11,881 टीबी के नए रोगी मिले। इनमें पांच हजार से अधिक मरीज टीबी का इलाज करवा बीमारी को मात दे चुके हैं। जिले के सभी टीबी रोगियों को नरौरा परमाणु विद्युत केन्द्र द्वारा गोद लिए जाने पर प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किए गए। इस दौरान डॉ. विवेक सिंह, डाॅ. आशीष मुदगल, योगेष पुण्डीर, सौरभ तेवतिया, राजकुमार शर्मा, हिमानी शर्मा व कंचन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed