सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Complaints of diarrhea are increasing with the changing weather.

Bulandshahar News: बदलते मौसम के साथ बढ़ रही डायरिया की शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Complaints of diarrhea are increasing with the changing weather.
विज्ञापन
खुर्जा। मौसम बदलने के साथ लोगों में डायरिया की शिकायत बढ़ रही है। बच्चों व युवाओं में उल्टी-दस्त की समस्या देखने को मिल रही है। जटिया अस्पताल में मंगलवार को डायरिया के लगभग 150 मरीज पहुंचे, जिनको चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श व दवाएं दीं।
Trending Videos


अस्पताल के सीएमएस व फिजिशियन डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद तापमान में कमी हो गई थी। ऐसे में लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं, जिस कारण लोगों को पेट के संक्रमण की समस्या भी हो रही है। वायरल के बाद मरीजों में डायरिया की शिकायत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल में लगभग 950 मरीजों ने जांच कराई, जिसमें फिजिशियन की ओपीडी में 350 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज थे। लगभग 150 मरीजों में डायरिया के लक्षण थे। ऐसे में मरीजों की आवश्यक जांच की गई। फिजिशियन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान मरीजों को बाजारों में मिलने वाले भोज्य पदार्थ से बचना चाहिए। पेय पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed