सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1,40,627 lakh duplicate voters removed from Gram Panchayat voter list

Bulandshahar News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची से हटाए गए 1,40,627 लाख डुप्लीकेट मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
1,40,627 lakh duplicate voters removed from Gram Panchayat voter list
विज्ञापन
बुलंदशहर। सत्यापन के बाद जनपद के 16 ब्लॉक की 946 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से 1,40,627 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इसके बाद जनपद की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 21,69,316 रह गई है। सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
Trending Videos


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि जनपद में दो चरणों में डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया। बीएलओ ने घर-घर जाकर डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट मिले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2025 में जांच के दौरान साढे तीन लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाता प्रकाश में आए थे। सत्यापन के बाद 54,551 मतदाताओं के डुप्लीकेट मिलने पर मतदाता सूची से नाम हटा दिए गए थे। दूसरे चरण में वर्ष 2026 में जांच के दौरान जनपद की 946 ग्राम पंचायत में 9,33,163 डुप्लीकेट मतदाता प्रकाश में आए थे। सत्यापन के दौरान 86,0,76 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। डुप्लीकेट मिले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद बाद जनपद में मतदाताओं की संख्या 21,69,316 रह गई है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 60,577 आवेदकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। 3043 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया। वहीं, 7509 मतदाताओं ने मतदाता सूची से अपना कटवा लिया। बताया कि मौजूदा समय में जनपद में 21,69,316 लाख मतदाता है। मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा। मतदाताओं की संख्या में आंशिक रूप से परिवर्तन संभव है।

41,449 तक बढ़ सकती है मतदाताओं की संख्या

वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष वर्ष 2026 की ग्राम पंचायत मतदाता सूची में जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 41,449 तक बढ़ सकती है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2021 में जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 21,27,867 लाख थी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब जनपद में मतदाताओं की संख्या 21,69,316 लाख है। जिसमें अभी आंशिक रूप से परिवर्तन हो सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को होगा। वर्ष 2021 की मतदाता सूची के सापेक्ष वर्ष 2026 की मतदाता सूची में 41,449 मतदाता बढ़ने की संभावना है।
ब्लॉक प्रथम चरण में हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता द्वितीय चरण में हटाए गए डुप्लीकेट मतदाता

बुलंदशहर 9753 9609

अगौता 1604 3984

गुलावठी 3479 4563

लखावटी 3122 4648

सिकंदराबाद 7469 8867

खुर्जा 1163 5180

अरनिया 1563 5353

डिबाई 1076 4225

दानपुर 2343 4975

अनूपशहर 3322 5386

जहांगीराबाद 3571 4174

शिकारपुर 5121 4916

पहासू 3836 5245

स्याना 1314 4575

ऊंचागांव 2336 5462

बीबीनगर 3479 4894
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed