{"_id":"69c1784cd2113a2ddf079faa","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-and-raised-slogans-in-the-tehsil-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-150712-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसानों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन और की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसानों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन और की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत और पुलिस-प्रशासन के बीच तकरार बढ़ गई है। अभद्र व्यवहार और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने पहले कोतवाली परिसर में धरना दिया। इसके बाद तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
कोतवाली में हुए धरने में मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि किसानों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसानों के बीच आकर उनकी शिकायतों को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। हालांकि, किसान नेता गुड्डू प्रधान ने कहा कि केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। ठोस कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इसी बीच, किसानों ने अपना डेरा कोतवाली से हटाकर तहसील परिसर में जमा लिया है।
जब इस संबंध में एसडीएम प्रियंका गोयल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि वे एक सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में लखनऊ जा रही हैं और उन्हें तहसील में चल रहे धरने की जानकारी नहीं है। दूसरी ओर, तहसीलदार संजय सिंह ने कहा कि उन्हें किसानों के धरने की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
Trending Videos