{"_id":"6ab40260a6249d11df021c1f","slug":"184-hindu-couples-tied-the-nuptial-knot-while-nikah-was-solemnized-for-33-couples-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166338-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 184 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, 33 जोड़ों का पढ़ा गया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 184 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, 33 जोड़ों का पढ़ा गया निकाह
विज्ञापन
नगर के नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्
बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 217 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। इनमें 184 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। 33 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी और मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
समारोह में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह व स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों के विवाह में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने भी समारोह में भागीदारी की। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर समारोह में शामिल नव विवाहित जोड़ों पर फूल बरसाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि प्रत्येक नवविवाहित जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए गए। सभी 217 जोड़ों पर कुल 2.17 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रति नवविवाहिता को 21 हजार रुपये दान स्वरूप जरूरी सामान और 64 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। 15 हजार रुपये की राशि विवाह समारोह में खर्च की गई है।
विज्ञापन
हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित मनोज कुमार शास्त्री ने संपन्न कराई, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह हाजी कारी अम्मार अहमद ने पढ़ाया। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, जिला विकास अधिकारी रिजवान हुसैन व उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।