{"_id":"6a719790dc1d14b9da043790","slug":"65-year-old-woman-lost-her-life-in-syana-after-axle-of-tempo-she-was-travelling-in-broke-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में सड़क पर मौत का झपट्टा, चलते टेंपो का टूटा एक्सल, बुजुर्ग महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में सड़क पर मौत का झपट्टा, चलते टेंपो का टूटा एक्सल, बुजुर्ग महिला की गई जान
Tue, 04 Aug 2026 01:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:11 PM IST
सार
बुलंदशहर के स्याना में एक टेंपो का एक्सल टूटने हादसा हो गया। हादसे में टेंपो में सवार 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाईवे स्थित सराय चौकी के निकट मंगलवार सुबह एक टेंपो का एक्सल टूटने से पहिया निकल गया। हादसे में टेंपो में सवार 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव बसी बांगर निवासी वहीदन उम्र 65 वर्ष मंगलवार सुबह अपने चार अन्य परिजनों के साथ टेंपो में सवार होकर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से बुलंदशहर की ओर जा रही थीं। जैसे ही टेंपो सराय चौकी के निकट पहुंचा, अचानक उसका एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में वहीदन गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन