सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A debate has erupted on social media regarding the highly publicized triple murder case.

Bulandshahar News: बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
A debate has erupted on social media regarding the highly publicized triple murder case.
खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एआई वीडियो का स्क्रीनशॉट। स्रोत : वीडियो
विज्ञापन
खुर्जा। तिहरा हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है। तीन दिन पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी की मुठभेड़ में हुई मौत के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर लोगों ने अलग-अलग पोस्ट डालनी शुरू कर दी हैं। कोई इस कार्रवाई को इंसाफ बता रहा है तो कोई पुलिस और प्रदेश सरकार पर निशाना बनाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।
Trending Videos


खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर 25 अप्रैल की रात को जीतू सैनी के जन्मदिन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके एक घंटे बाद जीतू समेत अन्य लोगों ने मिलकर जिम में मौजूद अमरदीप (35), उसके ताऊ के बेटे मनीष (32) और भतीजे आकाश (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। मनीष के सगे भाई संजय सैनी पूर्व सभासद हैं और भाभी सुनीता सैनी वर्तमान में सभासद हैं। भाजपा नेता के भाइयों व भतीजे की एक साथ गोली मारकर हुई हत्या की घटना पूरे देश में तेजी से फैल गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप पर सभी लोगों ने इस घटना की फोटो व वीडियो शेयर करना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने अपनी पोस्ट बनाकर इस घटना पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। शुरुआत में तीन-चार दिन तीन लोगों की बेरहमी हत्या को लेकर लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देते नहीं रुक रहे थे। वहीं, कुछ लोग जिम में होने वाली घटनाओं पर सवाल उठा रहे थे लेकिन, 30 अप्रैल की सुबह जब पुलिस मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये का इनामी जीतू सैनी मारा गया तो सोशल मीडिया पर लोगों की राय और प्रतिक्रिया बदलती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनकाउंटर के बाद लोगों में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कोई जीतू के एनकाउंटर को सही मान रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस को शाबाशी दे रहा है। तो कोई इस एनकाउंटर को गलत ठहरा रहा है और पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठा रहा है। वहीं, जीतू सैनी के परिजनों का कहना है कि मीडिया ट्रायल की वजह से पुलिस को एनकाउंटर करना पड़ा। कुछ लोग इसको राजनीतिक मुद्दा तो कोई जातिगत भेदभाव को लेकर भी पोस्ट कर रहे हैं। बीते सात दिनों में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते यह हत्याकांड देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
---------------

एआई वीडियो और फोटो बनाकर किए जा रहे पोस्ट

घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज पहले आरोपी के पास थी। इसके बाद पुलिस ने अपने पास सुरक्षित कर ली है। विवाद और हत्या के घटनाक्रम पर केवल मौखिक रूप से बयान हो सके हैं। इसी के आधार पर विशेषज्ञों ने एआई वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए हैं। इन वीडियो में पूरा घटनाक्रम दर्शाया और मुठभेड़ भी दिखा दी। साथ ही एआई वीडियो व फोटो में सभी आरोपियों की फोटो व मृतकों की फोटो भी डिजाइन कर दी गई।

------------



बेटे की मौत से स्तब्ध हुआ परिवार नहीं दे रहा प्रतिक्रिया
खुर्जा। मुठभेड़ में मारे गए तिहरे हत्याकांड के 50 हजार रुपये के इनामी जीतू सैनी की मौत से परिवार के लोग बेसुध घर में कैद हैं। वह किसी के भी सवाल या लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। जीतू का भाई रवि सैनी भी फरार है, जिसकी सलामती के लिए किसी की कार्रवाई पर ज्यादा सवाल भी नहीं उठा रहे। परिवार के लोग अभी केवल जीतू के वांछित भाई रवि सैनी की सलामती की दुआ कर रहे हैं। उनका डर है कि यदि वह किसी प्रकार की विरोधात्मक प्रतिक्रिया देते हैं तो रवि सैनी को कोई नुकसान हो सकता है।


अब पुलिस की रडार पर बाकी चार आरोपी, आज कोर्ट में सरेंडर की सुगराहट
बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। जीतू सैनी के एनकाउंटर और मनीष के सरेंडर के बाद अब रवि सैनी, सोनू, सौरभ और अनुज पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। इसके बाद सोमवार को उनके आत्मसमर्पण की प्रबल संभावना है। इधर, पुलिस की आठ टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में अलर्ट पर है जिससे कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एआई वीडियो का स्क्रीनशॉट। स्रोत : वीडियो

खुर्जा में तिहरे हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एआई वीडियो का स्क्रीनशॉट। स्रोत : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed