{"_id":"69f77de097b16fa9bc0fe102","slug":"lethal-danger-from-exposed-transformer-energy-corporation-indifferent-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1006-140812-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुले ट्रांसफार्मर से मौत का खतरा, ऊर्जा निगम बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुले ट्रांसफार्मर से मौत का खतरा, ऊर्जा निगम बेपरवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला घास मंडी तिराहा पर उर्जा निगम की घोर लापरवाही लोगों की जान पर बन आई है। खुले में पड़ा ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार अब तक ठोस कदम नहीं उठा सके हैं।
स्थानीय लोगों में अशोक, राजू और विवेक ने बताया कि ट्रांसफार्मर बिना किसी घेराबंदी के रखा है। इस रास्ते से रोजाना छोटे बच्चे और स्कूली छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। जरा सी लापरवाही कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत की, लेकिन ऊर्जा निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बारिश या नमी के दौरान करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने तुरंत ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कराने की मांग की है।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर फेंसिंग की कार्रवाई कराई जा रही है। टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कर दिया जाएगा।
Trending Videos