{"_id":"69f77d014e709d9cca0de126","slug":"young-man-drowns-while-bathing-in-ganges-after-nieces-wedding-search-underway-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-153626-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भतीजी के विवाह के बाद गंगा में नहा रहा युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भतीजी के विवाह के बाद गंगा में नहा रहा युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
मांडू गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
नरसेना। थाना क्षेत्र स्थित मांडू गंगा घाट पर रविवार को भतीजी की शादी संपन्न होने के बाद परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बड़े भाई को तो बाहर निकाल लिया लेकिन छोटा भाई गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक बचाव अभियान में जुटी रही लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेजा निवासी सुखवीर सिंह की पुत्री ज्योति की शादी गत 29 अप्रैल को हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बाद रविवार को परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच, परिवार के पांच सदस्य जिनमें ज्योति के चाचा रवि (25), ललित, दिनेश, सुरेंद्र और सोमवीर गंगा स्नान की इच्छा जताते हुए नरसेना क्षेत्र के मांडू गंगा घाट पर पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट पर मुख्य धारा काफी दूर थी। ऐसे में ये सभी लोग करीब एक किलोमीटर दूर उस स्थान पर चले गए जहां पानी करीब था। वहां रवि और ललित सहित अन्य पानी में उतरे।
इसी दौरान रवि अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को संकट में देख ललित ने उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया और गहरे पानी में कूद गया, लेकिन जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण दोनों भाई डूबने लगे।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और साथ आए अन्य लोग दौड़े। उन्होंने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर बड़े भाई ललित को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन छोटा भाई रवि देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना नरसेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को तुरंत पानी में उतारा गया, लेकिन देर शाम तक भी रवि का पता नहीं चल सका है। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ स्याना रामकरन सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनके निर्देशन में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Trending Videos