{"_id":"6a21ce851bfea62e8b004d0b","slug":"accused-of-rape-by-concealing-religion-and-promising-friendship-and-marriage-commotion-in-the-police-station-bulandshahr-news-c-139-1-mdr1001-109721-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धर्म छिपाकर दोस्ती व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धर्म छिपाकर दोस्ती व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, थाने में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादनगर। एक युवती ने युवक पर धर्म और पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाने में प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
पीड़िता बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसके अनुसार कॉलेज आते-जाते समय उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान और धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। कुछ समय बाद वह उसे मोदीनगर स्थित एक होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
युवती का कहना है कि आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने दोनों के अलग-अलग धर्म होने की बात कहते हुए इन्कार कर दिया। युवती को तब पता चला कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बताया गया कि आरोपी विशेष समुदाय से है।
एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos