सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two criminals who snatched chains and mangalsutras were arrested; both were shot in the leg.

Bulandshahar News: चेन व मंगलसूत्र झपटने वाले दो बदमाश गरिफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who snatched chains and mangalsutras were arrested; both were shot in the leg.
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर की स्वॉट टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों ने चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग चार महिलाओं से मंगलसूत्र और सोने की चेन की लूटपाट को अंजाम दिया था। टीम ने बदमाशों से सोने के गहने खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि स्वॉट टीम को बुधवार की देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश शहर में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने आए हैं। सिहानी गेट पुलिस और स्वाट टीम ने लोहियानगर स्थित हमदर्द ग्राउंड के नजदीक चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक सवार दो बदमाशों के पैरों में जा लगी। इससे असंतुलित होकर बदमाश सड़क पर गिर गए। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आमिर(35) निवासी ग्राम बोंद्रा थाना किठौर, संजय सैनी उर्फ शिवा(42) निवासी झिटकरी थाना सरधना, मेरठ और सराफ मोनू वर्मा निवासी होली चौक, थाना किठौर, मेरठ बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से लूट की चेन और मंगलसूत्र को गलाकर बनाए गए सोने के टुकड़े, बाइक और दो तमंचे बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने गोविंदपुरम में गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर कल्पना सागर, लोहियानगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली रश्मि पत्नी अरविंद, जीटी रोड स्थित वेस्ट व्यू बैंक्वेट हॉल में सहेली की शादी की सालगिरह में शामिल होने आईं विजयनगर निवासी सुमन और मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर निवासी महिला के गले से सोने की चेन झपटने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed