सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action will be taken to cancel the licenses of the accused advocates

Bulandshahar News: आरोपी अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken to cancel the licenses of the accused advocates
विज्ञापन
बुलंदशहर। चैंबर के विवाद में अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके रिश्तेदार रऊफ को गोली मारकर घायल करने के आरोपी अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पुलिस रिपोर्ट भेजेगी।

पीड़ित अधिवक्ता इमामुद्दीन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि स्व. एडवोकेट सलीम अख्तर की पत्नी ने पति की मृत्यु के बाद उनका चैंबर नंबर 272 उनके नाम पर ट्रांसफर किए जाने को अनापत्ति प्रमाण पत्र बार एसोसिएशन में देकर उनके नाम पर चैंबर को अलाट करा दिया था। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने विधिक कार्रवाई के बाद चैंबर उन्हें अलाट कर दिया था। 11 मई की सुबह उन्हें सूचना मिली कि एडवोकेट सलेखचंद, एडवोकेट पवन आदि चैंबर का ताला तोड़ रहे हैं। मौके पर पहुंचकर उनके विरोध करने पर जान से मारने की नियत से सलेखचंद, पवन निम ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उनपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से वह, उनके रिश्तेदार रऊफ घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एडवोकेट पवन निम, एडवोकेट सलेखचंद, उनके बेटे, एडवोकेट नीरज धतूरी, एडवोकेट हेमेंद्र वर्मा व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी सलेखचंद, उनके बेटे, पवन निम को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। पुलिस ने सलेखचंद से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की थी। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, आरोपियों के लाइसेंसी शस्त्र निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed