सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   More than 900 patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain arrived

Bulandshahar News: उल्टी, दस्त व पेट दर्द के पहुंचे 900 से अधिक मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
More than 900 patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain arrived
धरपा पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा/अहमदगढ़। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। आरोग्य मेले में बदलते मौसम के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द व एलर्जी के 900 से अधिक मरीज पहुंचे। इसके अलावा बुखार, जुकाम, नेत्र रोग, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारी के मरीजों ने भी परामर्श लिया। आरोग्य मेले में विशेषज्ञों ने परामर्श के साथ जांच व दवा आदि की सुविधा का लाभ दिया। इस दौरान अहमदगढ़ पीएचसी में फार्मासिस्ट ने परामर्श दिया। खुर्जा के धरपा स्थित पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में डाॅ. प्रवेंद्र सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। करन ने बताया कि छोटे भाई को त्वचा रोग होने पर परामर्श लेने आया हूं। डाॅ. प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में 25 मरीजों ने परामर्श लिया। जिसमें अधिकांश मरीज एलर्जी के रहे। इसके अलावा कुत्ता काटने के छह, कफ व जुकाम के छह और बुखार के पांच मरीजों ने भी परामर्श लिया।

वहीं, नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायधारी, शास्त्री नगर, देवीपुरा, गिरधारीनगर पर लगे आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। मेले में 34 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 16, सर्दी-जुकाम के सात, त्वचा रोग के आठ और तीन अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed