सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Advocate cheated of Rs 2.35 lakh in the name of activating an app

Bulandshahar News: एप चालू कराने के नाम पर अधिवक्ता से 2.35 लाख की साइबर ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Advocate cheated of Rs 2.35 lakh in the name of activating an app
विज्ञापन
बुलंदशहर। शातिर ठगों ने अधिवक्ता को निशाना बनाया है। योनो एसबीआई ऐप को सक्रिय करने के बहाने जालसाजों ने पहले अधिवक्ता का मोबाइल फोन हैक किया फिर उनके खाते से 2,35,000 की मोटी रकम उड़ा ली। घटना की जानकारी पीड़ित को तब हुई, जब वह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास प्रथम निवासी सुरेश चंद्र गौतम ने तहरीर देकर बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे रोड स्थित शाखा में है। 9 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए योनो ऐप चालू करने की बात कही। बातों के जाल में फंसाकर ठगों ने अधिवक्ता से फोन पर कुछ प्रक्रिया करवाई, जिसके जरिए उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को उस समय जरा भी महसूस नहीं हुआ कि उनका डिजिटल एक्सेस किसी और के हाथ में चला गया है। उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी 11 मार्च को हुई। सुरेश चंद्र गौतम जब अपने बैंक खाते से कुछ नकदी निकालने के लिए एटीएम पहुंचे, तो बैलेंस देखकर पता चला कि खाते से 2,35,000 गायब हो चुके थे। खाते में हुई इस बड़ी सेंधमारी की जानकारी मिलते ही वह तुरंत बैंक और फिर कोतवाली पहुंचे।
अधिवक्ता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साइबर सेल की टीम उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में जुट गई है, जहां यह रकम ट्रांसफर की गई है। सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।



सावधान रहें, सतर्क रहें

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और न ही किसी के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड करें। बैंक कभी भी फोन पर पासवर्ड या एप एक्टिवेशन के लिए कॉल नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed