खानपुर। अटल बिहारी वाजपेयी पोखरण परीक्षण के समय अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे भी अडिग रहे। उन्होंने भारत की सुरक्षा व स्वाभिमान के लिए कभी समझौता नहीं किया। ये बातें कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
सोमवार को प्रेम फार्म हाउस पर भाजपा की ओर से विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए, लेकिन भारत ने अपनी परमाणु नीति को स्पष्ट किया और कहा यह परीक्षण अपनी आत्मरक्षा के लिए है।
जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा अटल बिहारी एक महान राजनेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा के कई ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर बलदेव औलख ने कहा भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। कार्यक्रम में हेमंत लोधी, स्याना मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, जयवीर सिंह, उधम सिंह, सुभाष सिंह, चमन गुप्ता, पिंटू चौहान, जितेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।