सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Authority demolished three colonies, sealed one construction

Bulandshahar News: प्राधिकरण ने ध्वस्त कीं तीन काॅलोनियां, एक निर्माण सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Authority demolished three colonies, sealed one construction
गांव रमपुरा में अन​धिकृत कालोनी ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने गांव रमपुरा में विकसित की जा रही 18 बीघा में तीन अनधिकृत काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 1200 वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को सील किया।
Trending Videos

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि समय-समय पर सचल प्रवर्तन दल को अनधिकृत कालोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना पर कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। सोमवार को सचल प्रवर्तन दल को सदर तहसील क्षेत्र में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचल प्रवर्तन दल ने गांव रमपुरा में रतन वर्मा की पांच बीघा, धर्म लोधी की तीन बीघा व हरीश कुमार लोधी की 10 बीघा में अनाधिकृत काॅलोनी काटते मिले। इन सभी के द्वारा अनधिकृत कालोनी को विकसित करने का कार्य किया जा रहा था।
अनधिकृत कालोनी संचालक ने कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया। इन सभी तीनों कालोनियों को ध्वस्त करवा दिया गया। साथ ही गांव रमपुरा में संदीप बंसल द्वारा करीब 1200 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कराने पर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed