{"_id":"69691e6a1b4633d3660d3588","slug":"be-careful-dense-fog-will-prevail-till-january-18-alert-issued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147054-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संभल कर चलें... 18 जनवरी तक होगा घने कोहरे का सामना, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संभल कर चलें... 18 जनवरी तक होगा घने कोहरे का सामना, अलर्ट जारी
विज्ञापन
खुर्जा के जीटी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं बृहस्पतिवार को भी पाला, कोहरा व गलन बनी रही। सुबह से घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में धूप निकली लेकिन राहत नहीं मिल सकी। शाम ढलते ही ठंड व कोहरे का असर फिर बढ़ गया।
रातें अत्यधिक ठंडी हैं, हालांकि दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। लगातार शीतलहर ने ठंड के प्रभाव को और बढ़ा दिया है। बुधवार की रात पाला और बृहस्पतिवार की सुबह तक घना कोहरा रहा। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री कम होकर 16.8 और न्यूनतम 1 डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 82 फीसदी और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि एक ओर जहां पाला और शीतलहर गलन बढ़ा रही है। वहीं, अब मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 16 जनवरी को कोहरे का येलो और 17 व 18 जनवरी को कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसलिए इन तीन दिनों तक सभी को खासकर वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। कोहरे के बीच दृश्यता कम होने के कारण परेशानी रहेगी। इसके साथ ही पाला व शीतलहर का असर भी बरकरार रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
घने कोहरे में इन फसलों को बचाएं
जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव ने बताया कि घने कोहरे और पाले से मुख्य रूप से आलू, सरसों, मटर, चना, अरहर और कुछ सब्जियों टमाटर, मिर्च, गोभी को नुकसान होता है क्योंकि इससे फूल झड़ते हैं, परागण रुकता है और झुलसा जैसे रोग लगते हैं। इससे पैदावार कम हो जाती है। इसलिए किसानों को चाहिए कि इन फसलों को रोग से बचाने के उपाय करें।
एक्यूआई 250 दर्ज किया गया
जिले में प्रदूषण का स्तर कम होता नहीं दिख रहा है। बुलंदशहर का एक्यूआई बृहस्पतिवार को 250 दर्ज किया गया है जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। खुर्जा का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। अभी प्रदूषण से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Trending Videos