सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bees attack workers in a cemetery, a youth referred to Bulandshahr

Bulandshahar News: कब्रिस्तान में मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, एक युवक बुलंदशहर रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bees attack workers in a cemetery, a youth referred to Bulandshahr
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगा पुल रोड स्थित हजिरों वाले कब्रिस्तान में शनिवार को सफाई करने गए दो मजदूरों एवं एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो मजदूरों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि एक युवक को जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos

बुलंदशहर अड्डा से गंगा पुल जाने वाले रोड पर स्थित हजिरों वाला कब्रिस्तान है। यहां शनिवार सुबह गांव बच्ची खेड़ा निवासी अजय पाल (40) और सुरेश (36) सफाई कार्य के लिए आए थे। उनके साथ मीरा मोहल्ला निवासी अदनान (20) भी था। जावेद अख्तर ने बताया कि सफाई के दौरान अचानक पास के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड उड़ा और तीनों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराए तीनों ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और धुआं व अन्य संसाधनों की मदद से मधुमक्खियों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों को अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायल अजय पाल ने अस्पताल में बताया कि वे सामान्य रूप से अपना काम कर रहे थे, तभी अचानक उन पर हमला हुआ। अस्पताल के डॉक्टरों ने अजय पाल और सुरेश को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया। हालांकि, 20 वर्षीय अदनान के शरीर पर डंक के गहरे निशान और रिएक्शन को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed