{"_id":"69bc2b7ac3855c32b008e11e","slug":"body-of-missing-truck-driver-found-on-highway-investigation-begins-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-150501-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हाईवे किनारे मिला लापता ट्रक चालक का शव, जांच हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हाईवे किनारे मिला लापता ट्रक चालक का शव, जांच हुई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव चौगानपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर पुल के पास पड़ा मिला। शव की शिनाख्त गांव के ही ट्रक चालक रामकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है, जबकि कनपटी पर चोट के निशान मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
गांव चौगानपुर निवासी रामकिशोर (40) पेशे से ट्रक चालक थे। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अनहोनी की आशंका में परिवार वालों ने रात भर उन्हें इधर-उधर तलाशा, पर कहीं सुराग नहीं लगा।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने हाईवे किनारे उनका शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सूचना पर पहुंचे सीओ डिबाई मधुप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। टीम जांच में जुटी हुई। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
Trending Videos