सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Branches caught fire near Parshuram Ghat, the flames erupted for the second time in 48 hours.

Bulandshahar News: परशुराम घाट के पास टहनियों में लगी आग, 48 घंटे में दूसरी बार भड़की लपटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Branches caught fire near Parshuram Ghat, the flames erupted for the second time in 48 hours.
अनूपशहर में मोहल्ला मदार गेट स्थित परशुराम घाट के समीप कच्चे घाट पर लगी आग। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर के मोहल्ला मदार गेट स्थित परशुराम घाट के समीप कच्चे घाट पर गुरुवार को सूखी टहनियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा गया।

हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। सेंट हरी पब्लिक स्कूल के संचालक राजीव वशिष्ठ ने बताया कि टहनियों में बार-बार आग लगने की घटना से मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं। बार-बार एक ही जगह आग लगना किसी शरारत या बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित कर दिया गया। वहीं, दमकल के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के युवा और बुजुर्ग बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed