सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: चलती पिकअप से 3.46 लाख का माल चोरी, ट्रांसपोर्टर ने दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
bull
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा नहर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की पिकअप गाड़ी से चोरों ने दिनदहाड़े करीब 3.46 लाख रुपये की कीमत का माल चोरी कर लिया। वारदात उस समय हुई जब गाड़ी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में माल की सप्लाई देने निकली थी। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos

बजरंग ट्रांसपोर्ट के संचालक दिनेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी वलीपुरा नहर के पास स्थित है। शनिवार को उनका पिकअप वाहन शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानों पर माल की डिलीवरी देने के लिए निकला था। चालक अशोक कुमार ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कच्चे दगड़े पर कुछ दुकानों पर माल उतारा और फिर स्याना अड्डा की ओर प्रस्थान किया। जब गाड़ी मंडी फतेहगंज स्थित मुन्ना लाल एंड कंपनी पर सामान उतारने के लिए रुकी, तो चालक के होश उड़ गए। गाड़ी में नीलकंठ फार्मा को दिए जाने वाले कुल 11 कार्टून थे, जिनमें से 5 कार्टून गायब मिले। चालक ने सूचना ट्रांसपोर्टर को दी। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में भीड़भाड़ या गाड़ी रुकने के दौरान किसी अज्ञात गिरोह ने कार्टून साफ कर दिए। चोरी हुए माल की कुल कीमत लगभग 3.46 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed