सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU released the schedule of even semester examinations

Bulandshahar News: सीसीएसयू ने जारी किया सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
CCSU released the schedule of even semester examinations
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सीसीएसयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को छोड़कर अन्य सभी छात्रों की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी ताकि छात्रों को उनकी डिग्री निर्धारित समय पर प्राप्त हो सके।
Trending Videos

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विषय चयन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
कॉलेजों में विषय और कोर्स का चयन 14 से 20 मार्च तक किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 17 से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगी। यदि कोई छात्र अंतिम तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाता है तो विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ अंतिम तिथि तीन अप्रैल और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच अप्रैल तक विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे।
कॉलेज की ओर से ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि सात अप्रैल है। नॉमिनल रोल (एनआर) सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed