सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chemistry questions confuse Class 12 students

Bulandshahar News: रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने 12वीं के छात्रों को उलझाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chemistry questions confuse Class 12 students
खुर्जा में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुधवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जबकि, इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र, संगीत गायन, वादन व नृत्यकला की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर बाहर आए हाईस्कूल परीक्षार्थी पेपर को लेकर खुश नजर आए।
Trending Videos

इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का कहना था कि रसायन के सूत्रों ने उलझाया, लेकिन हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। वहीं, हाईस्कूल के 1792 व इंटरमीडिएट के 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। यह परीक्षा कुल 70 अंकों की रही। पेपर दो खंडों में विभाजित रहा। दसवीं के विद्यार्थी तरुण, विनीत व सुरभि ने बताया कि परीक्षा में तीन कोष्ठीय हृदय किसमें पाया जाता है। हाइड्रा में प्रजनन कैसे होता है। आहार नाल का सबसे लंबा भाग कौन सा होता है। यह बहुविकल्पीय प्रश्न रहे। इसके अलावा दीर्घ दृष्टि दोष क्या है। इसके संशोधन की विधि चित्र से समझाइए समेत कई सवाल पूछे गए थे।
इंटरमीडिएट के छात्र तमन्ना, सोनम, नेहा, वरुण आदि ने कहा कि समाजशास्त्र की परीक्षा आसान रही। पेपर में लगभग किताब से संबंधित प्रश्न आए। इंटरमीडिएट के छात्र लोकेश, यतिन, मनोज आदि ने कहा कि परीक्षा में सवालों को हल करने में देरी की वजह से पूरा पेपर नहीं हो सका।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सभी 109 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed