सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   crime

Bulandshahar News: जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी इंटर कॉलेज के प्रबंधक से जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
Trending Videos

दुर्गपाल सिंह ने बताया कि शांति देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक है। जनपद बदायूं निवासी महिला व उसके साथियों ने उनके घर पर आकर डेढ लाख रुपये बीघा अपनी 13.5 बीघा जमीन का उनके साथ सौदा तय किया। जिसके बाद उन्होंने जमीन पर लिए गए लोन के आठ लाख रुपये जमा किए। वहीं, उक्त महिला और उसके साथियों को 14 लाख नकद, बैंक खाते के माध्यम से दिए। जिसके सबूत उनके पास मौजूद है। रुपये देने के बाद जब उन्होंने बैनामा कराने के लिए कहा तो वह बहाने बनाकर टरकाते रहे। बाद में तीन लाख रुपये बीघा की मांग करने लगे और बैनामा करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर उक्त लोग ने उनके साथ फोन पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उनके साथ 21 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं, चोला थाने में भी शिकायत की है। थाना प्रभारी ने पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed