फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to Kali procession in Dibai, the route has been diverted from 4 pm.

Bulandshahar News: डिबाई में काली शोभायात्रा के चलते शाम चार बजे से रूट डायवर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
डिबाई। श्रीरामलीला महोत्सव के चलते श्रीमहाकाली की शोभायात्रा सोमवार शाम पांच बजे से नगर में कृषि अनाज मंडी से शुरू होगी। भीमपुर दोराहे व नरौरा दीनदयाल चौक से इस रूट पर नहीं आ सकेंगे। कमेटी के पदाधिकारी विनीत गुप्ता ने बताया की 65 काली अखाड़ों के आवेदन अभी तक आ चुके हैं। एक अखाड़े में एक काली और चार महिषासुर ड्रेस में होते हैं, साथ में ढोल, डीजे और कम से कम 100 लोग अखाड़े में साथ होते हैं। रात दस बजे तक हाईवे पर काली अखाड़ों का जमघट रहेगा। व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम रविकांत चौबे, सीओ मधूप सिंह रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व अखाड़ों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दे चुके हैं। सीओ मधूप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के चलते भीमपुर दोराहे से अलीगढ़ से आने वाले वाहनों को अनूपशहर रूट से कर्णवास होकर व नरौरा दीनदयाल चौक से निकाला जाएगा। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस के लिए रूट खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed