सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five people drown in Ganga in Bulandshahr while bathing after funeral

UP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा; गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 03 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेजा निवासी सुखवीर सिंह की पुत्री ज्योति की शादी गत 29 अप्रैल को धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बाद रविवार को परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच, परिवार के पांच सदस्य रवि (25), ललित, दिनेश, सुरेंद्र और सोमवीर गंगा स्नान की इच्छा जताते हुए नरसेना क्षेत्र के मांडू गंगा घाट पर पहुंचे थे। 

Five people drown in Ganga in Bulandshahr while bathing after funeral
गंगा में डूबे पांच लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित नरसेना थाना क्षेत्र स्थित मांडू गंगा घाट पर रविवार को भतीजी की शादी संपन्न होने के बाद परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद भी डूबने लगा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बड़े भाई को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन छोटा भाई गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Trending Videos

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुछेजा निवासी सुखवीर सिंह की पुत्री ज्योति की शादी गत 29 अप्रैल को धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बाद रविवार को परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच, परिवार के पांच सदस्य रवि (25), ललित, दिनेश, सुरेंद्र और सोमवीर गंगा स्नान की इच्छा जताते हुए नरसेना क्षेत्र के मांडू गंगा घाट पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घाट पर गंगा की मुख्य धारा काफी दूर थी। ऐसे में ये सभी लोग करीब एक किलोमीटर दूर उस स्थान पर चले गए जहां पानी करीब था। वहां रवि और ललित सहित अन्य लोग पानी में उतरे। इसी दौरान रवि अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को संकट में देख ललित ने उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया और गहरे पानी में कूद गया, लेकिन जल स्तर और बहाव अधिक होने के कारण दोनों भाई संघर्ष करने लगे। 

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और साथ आए अन्य लोग मौके की ओर दौड़े। उन्होंने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर ललित को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रवि देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। सूचना मिलते ही थाना नरसेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को तुरंत पानी में उतारा गया, लेकिन देर शाम तक भी रवि का पता नहीं चल सका है। 

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित ललित ने रुंधे गले से बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी क्षेत्र में 12 बीघा जमीन खरीदी थी। खेत के पास से ही गंगा गुजर रही थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि यहीं स्नान कर लेते हैं। उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि इस स्थान पर गंगा का जल स्तर इतना अधिक और खतरनाक हो सकता है। वहीं, सूचना मिलने पर सीओ स्याना रामकरन सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उनके निर्देशन में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

गंगा में स्नान के दौरान एक युवक के लापता होने की सूचना मिली है, उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। - रामकरन सिंह, सीओ स्याना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed