सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Former teacher reported kidnapped in Amargarh, found in Delhi Police custody 3 hours later

Bulandshahar News: अमरगढ़ में पूर्व शिक्षक के अपहरण की सूचना, 3 घंटे बाद दिल्ली पुलिस की कस्टडी में मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Former teacher reported kidnapped in Amargarh, found in Delhi Police custody 3 hours later
विज्ञापन
ऊंचागांव। कस्बे के अमरगढ़ क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पूर्व शिक्षक के दिनदहाड़े अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, देर शाम शिक्षक के सकुशल मिलने और दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए ले जाने की बात सामने आने पर विभाग ने राहत की सांस ली।
Trending Videos

अमरगढ़ निवासी पूर्व शिक्षक रामपाल (55) अपने घर के बाहर दुकान पर बैठे थे। दोपहर करीब 2 बजे एक कार में सवार दो-तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। रामपाल की पत्नी ने बताया कि उन्होंने आगंतुकों को पानी भी पिलाया, जिसके बाद वे लोग अपनी स्विफ्ट कार मौके पर ही छोड़कर रामपाल को उन्हीं की गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के मुखिया के अचानक गायब होने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और सर्विलांस की मदद के बाद पता चला कि रामपाल सुरक्षित हैं। चर्चा है कि दिल्ली पुलिस की टीम सादा वर्दी में ऊंचागांव के किसी अन्य व्यक्ति का पता पूछने और तस्दीक करने के सिलसिले में पूर्व शिक्षक को अपने साथ ले गई थी। देर शाम वे सकुशल मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed