सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four Children Bathing on Rooftop Suffer Electric Shocks; Condition Critical

Bulandshahar News: छत पर नहा रहे चार बच्चे करंट से झुलसे, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Four Children Bathing on Rooftop Suffer Electric Shocks; Condition Critical
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के चांदपुर रोड स्थित मोहल्ला बर्फी देवी कॉलोनी में रविवार शाम घर की छत पर पानी से खेल रहे और नहा रहे चार मासूम बच्चे ऊपर से गुजर रही 132 केवी की हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आ गए।
Trending Videos

चारों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला बर्फी देवी कॉलोनी निवासी दस वर्षीय रेहांशु, उसका चचेरा भाई विनायक (10 वर्ष), विनायक की सगी बहन काव्या (7 वर्ष) और परिवार के ही एक अन्य सदस्य का पुत्र अनमोल (10 वर्ष) रविवार शाम करीब पांच बजे घर की छत पर नहा रहे थे।
इसी दौरान घर के ठीक ऊपर से गुजर रही 132 केवी की विद्युत लाइन से अचानक करंट नीचे की ओर उतर आया। इससे पहले कि बच्चे कुछ समझ पाते, चारों इसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और वे गंभीर रूप से झुलस गए।
बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौजूद परिजन और पड़ोसी छत की ओर दौड़े, जहां का मंजर देख सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन चारों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बच्चों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि करंट इतना जोरदार था कि बच्चों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
वहीं, हादसा होने के बावजूद देर शाम तक पुलिस और प्रशासन के पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर रही है, हालांकि सोशल मीडिया और अस्पताल के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed